साउथ मूवीज

दूसरी शादी करने जा रही है सामंथा रूथ प्रभु, ईशा योग केंद्र में आज बनाने वाली है राज निदिमोरू को पति!

Samantha Ruth Prabhu Getting Married: एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सामंथा डायरेक्टर राज के साथ सिम्पल वेडिंग करने जा रही है। दोनों अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं, आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी अपडेट।

Image

Samantha Ruth Prabhu Getting Married

Samantha Ruth Prabhu Getting Married: अभिनेत्री सामंथा रूठ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) लाखों दिलों की धड़कन हैं। वह साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। सामंथा इस समय अपनी डेटिंग को लेकर सुर्खियां बटौर रहीं हैं। दरअसल कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि सामंथा 'द फैमिली मैन' सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही है। अब बात सिर्फ डेटिंग तक ही नहीं रही, ताज रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी भी करने वाले हैं। यानी की नागा चैतन्य के बाद सामंथा रूथ प्रभु भी दूसरी शादी करने जा रही है।

सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu ) और राज निदिमोरू( Raj Nidimoru) शादी करने के लिए तैयार हैं। आज सुबह से ही यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। सामंथा और राज एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। हालांकि न तो सामंथा ने और न ही राज ने अभी तक डेटिंग की खबरों की पुष्टि की है। हालांकि कुछ दिन पहले सामंथा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए राज निदिमोरू को डेट करने का हिंट दिया था। अब शादी की बात करें तो दोनों गुपचुप तरीके से ईशा योग केंद्र में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख 1 दिसंबर यानि आज की डेट है।

कैसे जुड़ा राज और सामंथा का रिश्ता

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की मुलाकात सीरीज 'द फैमिली मैन' के सेट पर हुई थी। साल 2021 में दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने थे। वहीं राज ने सामंथा के साथ काम भी किया। कहा जाता है कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा और राज के बीच दोस्ती गहरी हो गई, दोनों की नजदीकियों को देखते हुए राज की पत्नी श्यामली डे ने उन्हें तलाक दे दिया। हालांकि कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स और आईविटनेस कन्फर्मेशन से पता चलता है कि सामंथा और राज ने वाकई एक साथ एक नया चैप्टर शुरू किया है। वह इस रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article