साउथ मूवीज

सैल्यूट एक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा-'अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को नहीं आती एक्टिंग...'

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयान' में 33 साल बाद साथ नजर आए थे। इस फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाले एलेन्सियर ले लोपेज ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बारे में अपने विचार बताएं हैं। अब उनका बयान आग की तरह फैल रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Amitabh and Rajinikanth do not know acting

अमिताभ बच्चन ऐसे एक्टर हैं जो 81 की उम्र में भी जमकर एक्शन कर रहे हैं। बिग बी के पास फिल्मों की लंबी लाइन है। अमिताभ बच्चन को सिनेमा जगत में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा हो गया है। वही रजनीकांत भी 74 साल के हो गए हैं, लेकिन वो शानदार एक्शन करते हुए नजर आते हैं। रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 40 साल से ज्यादा हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ एक्टर ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयान' में 33 साल बाद साथ नजर आए थे। इस फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाले एलेन्सियर ले लोपेज ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बारे में अपने विचार बताएं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एलेन्सियर ले लोपेज ने कहा-"दोनों सुपरस्टार के साथ काम करने के दौरान एहसास हुआ कि वे एक्टिंग नहीं कर सकते हैं।"

मुझे चौंकने की एक्टिंग करनी पड़ती थी

बातचीत के दौरान, एक्टर ने कहा- "मुझे मुंबई जाने के लिए एक फ्लाइट दिया गया था। मुझे फाइव स्टार होटल में रहने की जगह दी गई थी। मुझे बस एक शॉट के लिए जज का रोल करना था। मेरे दोनों तरफ अमिताभ बच्चन सर और रजनीकांत सर थे। मैंने अपने पढ़ाई के दिनों में देखा था कि रजनीकांत सर अपने दांतों से हेलीकॉप्टर के घूमते ब्लेड को रोकते है। इसलिए मैं देखना चाहता था कि वह कैमरे के सामने कैसे एक्टिंग करते हैं। वेट्टियन की शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें कोर्ट रूम से बाहर निकलते हुए देखा। अमिताभ बच्चन शेर की तरह दहाड़ते थे। मुझे यह सब देखकर चौंकने की एक्टिंग करनी पड़ी थी।"

मैं उनका मुकाबला नहीं कर सकता

एलेन्सियर ले लोपेज ने कहा-"मुझे एहसास हुआ कि मैं उनका मुकाबला नहीं कर सकता क्योंकि मुझे अच्छे से एक्टिंग नहीं आती है और ना ही मेरे पास गहरी आवाज है। मैं केवल दिलीश पोथन, शरण वेणुगोपाल और राजीव रवि जैसे लोगों द्वारा बनाई गई फिल्मों में एक्टिंग कर सकता हूं। इसके अलावा मुझे एहसास हुआ कि वे एक्टिंग नहीं कर सकते हैं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article