साउथ मूवीज

Salman Ranveer: सलमान खान-रणवीर सिंह ने मिलाया एटली से हाथ, मास एक्शन फिल्म पर शुरू हुई बड़ी प्लानिंग

Salman Ranveer: सलमान खान और रणवीर सिंह एटली के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और एटली एक फीचर फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। सलमान खान और एटली पिछले 1 साल से एक-दूसरे के साथ घुलमिल रहे हैं।

Image

Salman Khan Atlee

Salman Ranveer: सलमान खान हाल ही में साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी है। सिकंदर फिल्म का निर्देशक एआर मुरुगादोस कर रहे हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि जल्द ही सलमान खान और रणवीर सिंह एटली के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और एटली एक फीचर फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। "सलमान खान और एटली पिछले 1 साल से एक-दूसरे के साथ घुलमिल रहे हैं। बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है क्योंकि एक ऐसा विषय है जो सलमान और एटली दोनों के तालमेल के साथ जुड़ा हुआ है। एटली सलमान खान और रणवीर सिंह को लेकर दो-हीरो वाले एक्शन फिल्म का प्लान बना रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान-रणवीर

एटली जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे। "यह एक ऐसी फिल्म है जो 2025 की शुरुआत में फ्लोर पर आने वाली है। फिल्म में सलमान खान और साउथ के एक टॉप ए-लिस्ट सुपरस्टार भी शामिल हो सकते हैं। इस फिल्म को एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ बनाने का प्लान बनाया था। सलमान खान जल्द ही 'सिकंदर' में नजर आएंगे। इस बीच रणवीर सिंह भी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' में नजक आएंगे। इसके अलावा वह 'डॉन 3' भी नजर आ सकते है। अब देखना होगा कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है और ये फिल्म कब रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आते हैं या साउथ के कोई स्टार।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article