Prabhas’s Salaar Re Release: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार: द सीजफायर' (
इस दिन री-रिलीज होगी प्रभास की 'सलार'
ओटीटी पर प्रभास की फिल्म 'सलार' को खूब लोकप्रियता मिली थी। ऐसे में अब मेकर्स ने प्रभास स्टारर 'सलार' को 21 मार्च के दिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सहित कुछ चुनिंदा राज्यों में री-रिलीज करने का निर्णय लिया है। जो लोग इस मूवी को बड़े परदे पर देखने का लुत्फ नहीं उठा पाए थे उनके 'सलार' का दोबारा रिलीज किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इसकी री-रिलीज में केवल 5 दिन बाकी है और अब तक 37 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी यह मानना है कि ऐसे ही लोग फिल्म 'सलार' की टिकट्स बुक करते रहे थे तो यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है। एडवांस बुकिंग के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को ऐसा भी लग रहा है कि 'सलार' सबसे ज्यादा री-रिलीज ग्रॉसर भी बन सकती है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, बॉबी सिम्हा, श्रुति हासन, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लोगों को इसके दूसरे पार्ट 'सलार: शौर्यंगा पर्वम' का भी इंतजार है।
