साउथ मूवीज

Prabhas की सालार रिलीज के कुछ घंटों बाद ही HD प्रिंट में हुई लीक, मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 22, 2023, 02:17 PM IST

Salaar Leaked Online: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। आप इस फिल्म को एचडी प्रिंट में अलग-अलग साइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Salaar(credit pic: instagram)

Salaar Leaked Online: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashant Neel) ने किया है। प्रशांत को केजीएफ जैसी हिट फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाता है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। बाहुबली के बाद से प्रभास की कोई भी फिल्म को बड़ी सफलता नहीं मिली है। सालार को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। प्रभास के फैंस को उम्मीद है कि ये उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक होगी।

रिलीज के कुछ समय बाद ही सालार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है। मेकर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सालार को एचडी प्रिंट में तमिल रॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम समेत अन्य पायरेसी साइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रभास के मेकर्स को लगा झटका

प्रायरेसी एक क्रिमिनल ऑफेंस है। किसी भी कॉन्टेंट को बिना किसी इजाजत के रिकॉर्ड करना, दिखाना अपराध है। पायरेसी की वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ता है। सालार से पहले डंकी भी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। प्रभास की सालार के साथ शाहरुख खान की डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ओपनिंग डे पर 45 से 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। वहीं, डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ का बिजनेस किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article