साउथ मूवीज

नागार्जुन की फोटो पर रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड ने कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस ने कहा-'पुराना प्यार आ गया याद'?

तब्बू अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चका है। साउथ अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ उनकी चर्चा काफी ज्यादा हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनो का रिलेशन 10 साल तक चला था। हाल ही में तब्बू ने नागार्जुन की फोटो पर कमेंट किया है।

Image

Nagarjuna

नागार्जुन साउथ के जाने-माने स्टार है। फैंस उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "द ओजी।" तस्वीर में नागा को कंधे पर बैठे हुए देखा जा सकता है। नागार्जुन ने इस फोटो में बड़ा सा चश्मे लगाया है।

इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं तब्बू अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चका है। हालांकि, दक्षिण भारतीय अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ उनकी चर्चा काफी ज्यादा हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनो का रिलेशन 10 साल तक चला था। उस समय एक्टर पहले से ही अभिनेत्री अमला से शादीशुदा थे। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो तब्बू और नागार्जुन दस साल के रिश्ते के बाद अलग हो गए, क्योंकि वह एक स्थिर रिश्ता चाहती थीं और नागार्जुन पहले से ही दो बार शादीशुदा होने के कारण उनके साथ कमिटेड नहीं हो सके।

रेड हार्ट इमोजी

हाल ही में नागा चैतन्य द्वारा पिता की फोटो शेयर करने के बाद नागार्जुन की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड तब्बू की पोस्ट पर कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने चार रेड हार्ट इमोजी शेयर की और खूबसूरत तस्वीर के लिए अपना प्यार जताया। इस कमेंट के बाद फैंस काफी कमेंट की बारिश कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक्ट्रेस को पुराना प्यार याद आ गया।

जीवन के सबसे करीबी

बता दें 2007 में तब्बू करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में नजर आई थी। बातचीत के दौरान तब्बू ने नागार्जुन के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के बारे में खुलकर बात की थी। करण जौहर ने उनसे नागार्जुन के साथ रिश्ते के बारे में हवा साफ करने के लिए कहा था, तो तब्बू ने अभिनेता को अपने जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक बताया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article