साउथ मूवीज

पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेणु देसाई है बदकिस्मत वाली? ट्रोल्स के आरोप पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। हाल ही में एक यूजर ने पवन की अपनी दूसरी पत्नी रेणु देसाई को बदकिस्मती कहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

पवन कल्याण

पवन कल्याण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनके बारे में अधिक से अधिक जानने चाह रहे है। साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है। पवन की अपनी दूसरी पत्नी रेणु देसाई को तलाक देकर रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली थी। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा हैरान हो रहे हैं।

भड़की एक्ट्रेस

रेणुका देसाई को अपने पति पवन से अलग हुए 12 साल हो गए है। हाल ही में एक यूजर ने रेणुका देसाई को पवन कल्याण से तलाक लेने के लिए 'बदकिस्मत' कहा था, जो आंध्र प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे। उन्होंने यूजर को जवाब दिया, "मैं कैसे बदकिस्मत हूं कृपया मुझे बताएं। जानने का बेसब्री से इंतजार है।" रेणु देसाई इस कमेंट को देखकर भड़क गई थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- सालों से बदकिस्मत कहलाने से थक गई हैं, जब उनके पति ने उन्हें छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली थी।

मानसिकता बदलें

एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा- "यह 2024 है और हमें वास्तव में एक समाज के रूप में विकसित होने की आवश्यकता है और तलाक या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ भाग्य को जोड़ना बंद करना चाहिए जिसका साथी नही है। हमें उस व्यक्ति को उसके व्यक्तित्व और प्रतिभा और कड़ी मेहनत के लिए एक व्यक्ति के रूप में देखना शुरू करना चाहिए, आइए एक समय में एक विचार करके अपनी मानसिकता बदलें।" रेणुका देसाई ने कहा एक महिला की खुशी एक पुरुष पर निर्भर नहीं करती है। वह कहती हैं कि वह अब जो कुछ भी है उससे खुश हैं और शादी नहीं चल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई बदकिस्मत है।

इन फिल्मों में साथ आए थे नजर

रेणुका देसाई और पवन कल्याण 2012 में अलग होने से पहले तीन साल तक शादीशुदा थे। उन्होंने बद्री (2000) और जॉनी (2003) में साथ काम किया था। उनके दो बच्चे हैं, अकीरा और आध्या।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article