साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा संग सगाई की अफवाह के बीच रश्मिका मंदाना ने फ्लॉन्ट की रिंग, एक्ट्रेस के अंदाज पर फिदा हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2025, 05:14 PM IST

Rashmika Mandanna Engagement Ring: एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई की खबरों के बीच एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना एक रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। एक्ट्रेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Credit: Rashmika Mandanna Instagram

Rashmika Mandanna Engagement Ring: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना से जुड़ी एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना ने साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई कर ली है। जिसके बाद से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते दिखे। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रश्मिका मंदाना ने फ्लॉन्ट की रिंग

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह रश्मिका मंदाना का एक वीडियो जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना अपने डॉग संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की रिंग ने अपनी तरफ खींच लिया। रश्मिका मंदाना इस वीडियो में कई बार फैंस अपनी रिंग दिखाती हुई नजर आईं। ये पहली बार है जब फैंस ने रश्मिका मंदाना को रिंग पहने देखा, और सोशल मीडिया पर तो बधाइयों की बाढ़ आ गई। आपको बता दें अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद सामने आई रश्मिका मंदाना की इस वीडियो ने सगाई की खबरों और हवा दे दी है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रश्मिका मंदाना का ये वायरल वीडियो।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी काफी लंबे समय से चर्चा में है। 2018 में 'गीता गोविंदम' (Geetha Govindam) के सेट पर दोनों की केमिस्ट्री ने धमाल मचाया और 2019 में 'डियर कॉमरेड' ने रूमर्स को और हवा दी। वेकेशन फोटोज से लेकर रेड कार्पेट स्पॉटिंग्स तक, फैंस हमेशा इनकी जोड़ी के दीवाने रहे। सगाई की खबर सामने आते ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस झूम उठे। रश्मिका मंदाना की वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article