हाल ही में यूट्यूब चैनल पर वामशी कुरापति के साथ एक पॉडकास्ट में राणा दग्गुबाती ने नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को बड़ा बयान दिया। राणा के कहा कि यह एक बड़ा मोमेंट होने वाला है। यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर इसका बोलबाला होगा। राणा दग्गुबाती ने कहा कि लंबे समय से मैं हमारी तरफ से 'एवेंजर्स' मोमेंट का इंतजार कर रहा हूं। इस फिल्म के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।'
राणा दग्गुबाती ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' मकी स्टारकास्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री बाउंड्रीज को ब्रेक करने में सफल रहेगी। यह फिल्म 'बहुबाली' और 'आरआरआर' को भी मात दे सकती है। इतना ही नहीं तेलुगु सिनेमा की ओर से प्रभास की ये फिल्म ग्लोबल फिल्म बन सकती है। यह बात राणा ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव से बात करते हुए कही थी।
