साउथ मूवीज

Ramayan: रावण बनने के लिए यश ने निचोड़ ली मेकर्स की सारी कमाई, बनेंगे इंडस्ट्री के सबसे महंगे विलेन

Yash Demands Huge Amount To Be Ravan In Ramayan: नितेश तिवारी जल्द ही 'रामायण' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा करेंगे तो वहीं यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। हैरत की बात तो यह है कि रावण बनने के लिए यश ने तगड़ी फीस वसूली है।

Image

'रामायण' के लिए यश ने मांगी अच्छी खासी रकम

Yash Demands Huge Amount To Be Ravan In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी इन दिनों 'रामायण' की तैयारी में लगे हुए हैं। वह जल्द ही फिल्म की घोषणा भी करने वाले हैं। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayn) में एक्टर रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। उनके साथ-साथ साउथ की एक्ट्रेस सई पल्लवी और केजीएफ स्टार यश भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम बनेंगे तो वहीं यश (Yash) की झोली में रावण का रोल गिरा है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि बड़े पर्दे पर रावण का किरदार अदा करने के लिए यश ने मोटी फीस वसूली है, जिसे सुनकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

'रामायण' (Ramayan) में जितना लोग बतौर राम रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को देखने के लिए उत्साहित हैं। उससे कहीं ज्यादा लोग केजीएफ स्टार यश (Yash) को रावण के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं हाल ही में यश और 'रामायण' से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह इस रोल के लिए मोटी फीस वसूल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपये तक 'रामायण' के लिए चार्ज करेंगे। इस बारे में बात करते हुए यश से जुड़े सूत्र ने कहा, "उन्हें पता है कि उनके पास केजीएफ का तीसरा पार्ट है। लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि वह समय का प्रबंधन करेंगे। वह फिल्म के लिए 100 से लेकर 150 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। 100 करोड़ रुपये कम से कम होंगे और ज्यादा से ज्यादा रकम उन दिनों पर निर्भर है जितने दिन वह 'रामायण' के लिए शूटिंग करेंगे।"

बता दें कि 'रामायण' (Ramayan) के लिए अगर यश (Yash) को इतनी फीस मिलती है तो वह इंडस्ट्री के सबसे महंगे विलेन साबित होंगे। खबरों की मानें तो 'रामायण' को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट केवल सीता हरण तक होगा। हालांकि इन मामलों पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article