Nitesh Tiwari To Announce Ranbir Kapoor-Sai Pallavi Ramayan On This Day: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार सई पल्लवी और सुपरस्टार यश भी उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि 'रामायण' की अभी तक आधिकारिक तौर से घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में मेकर्स की ओर से इसके लिए भी खास दिन तय किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सई पल्लवी की 'रामायण' (Ramayan) दिवाली 2025 पर दस्तक दे सकती है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि मार्च में ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और मुंबई में इसका शुभारंभ होगा। लेकिन खास बात तो यह है कि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए दिन भी तय कर लिया है। पिंकविला की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी और उनकी टीम अप्रैल में 'रामायण' की घोषणा करेंगे। इस बात की जानकारी खुद फिल्म से जुड़े सूत्र ने दी है।
'रामायण' (Ramayan) के सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "रामायण' को आधिकारिक तौर पर इसी साल 17 अप्रैल यानी राम नवमी के शुभअवसर पर घोषित किया जाएगा। 'रामायण' की रिलीज, कास्ट और क्रू से जुड़ी जानकारी घोषित करने के लिए 'राम नवमी' से बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता। ये भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म होने वाली है और टीम इसे प्रमाणिक तौर पर बाहर लाने के लिए खूब प्रयास कर रही है। टीम ने प्री-प्रोडक्शन की खातिर लगातार 5 साल तक काम किया है और अब उन योजनाओं को अमल में लाने का वक्त आ गया है।"
