साउथ मूवीज

सलमान-आमिर खान की तारीफ में Ram Charan ने पढ़े कसीदे, कह दी बड़ी बात

Ram Charan Video: साउथ के सुपरस्टार राम चरण का एक वीडियो सामने आया है। इस क्लिप में राम चरण ने सलमान खान और आमिर कान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग खुश हो गए हैं।

Image

राम चरण ने सलमान और आमिर को लेकर कही ये बात (pic credit-zoom/instagram)

Ram Charan Video: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में राम चरण के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। सभी लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। आज मेकर्स ने राम चरण की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच राम चरण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार्स की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Peddi से सामने आया Divyendu Sharma का डैडली लुक, फैंस हुए एक्साइटेड)

राम चरण ने सलमान और आमिर को लेकर कही ये बात

स्टार एक्टर राम चरण न पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और आमिर खान का भी शुक्रिया अदा किया। राम चरण ने कहा कि सुल्तान और दंगल जैसी फिल्मों ने कई एक्टर्स को ऐसे मुश्किल और फिजिकली डिमांडिंग रोल करने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले सलमान सर और आमिर सर को धन्यवाद, जिन्होंने सुल्तान और दंगल जैसी फिल्में करके हमारे लिए रास्ता बनाया। इन फिल्मों ने हमें बहुत कॉन्फिडेंस दिया।' उन्होंने बताया कि टीम को विश्वास था कि ऐसी कहानियां दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं और इस किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन बेहद जरूरी था। राम चरण ने कहा कि यह रोल सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से भी उनके लिए काफी मुश्किल रहा।

इस दिन रिलीज होगी राम चरण की पेड्डी

एक्टर राम चरण ने शूटिंग के दौरान हुए दर्द और चोटों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत फिजिकली चैलेंजिंग था। मुझे नहीं पता आमिर सर और सलमान सर ने यह कैसे किया। मुझे शूटिंग के दौरान काफी चोटें आईं।' हालांकि दर्द और मुश्किलों के बावजूद राम चरण हर दिन फिल्म के सेट पर जाने के लिए उत्साहित रहते थे। बताते चलें कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पहली बार बड़े पर्दे पर राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब दोनों को साथ देखने के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article