Jaana Hairaan Sa song gets trolled: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार राम चरण (Ram Charan News) ने बीते दिन अपनी अपकमिंग मूवी गेम चेंजर (Game Changer Movie) का नया गाना जाना हैरान सा रिलीज किया था, जिसे इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस गाने में राम चरण अपनी हीरोइन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने जाना हैरान सा (Jaana Hairaan Sa Song) गाने में वीडियो की जगह कियारा और राम चरण की तस्वीरें यूज की हैं। इन तस्वीरों पर लोग हंस रहे हैं क्योंकि इन्हें ग्रीन रूम में खूंचकर, इनके पीछे अलग-अलग जगहों के वॉलपेपर लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि गेम चेंजर के मेकर्स ने ये गाना क्या सोचकर रिलीज किया है क्योंकि ऐसे वीडियोज सालों पहले शादियों में बना करते थे।
एक ट्रोलर ने लिखा है, 'शंकर को क्या हो गया है... उन्होंने ये गाना बना लिया था तो रिलीज क्यों किया... क्या उन्हें खुद नहीं पता है कि आजकल फिल्म मेकिंग कितनी बदल चुकी है। इस तरह की वीडियोज तो 80-90 के दशक में शादियों में बना करती थीं।' तो वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा है, 'क्यों कौन कौन कह रहा था कि साउथ के फिल्मकारों को तकनीकि का यूज करना आता है.... क्या हुआ साउथ सिनेमा लवर्स आ गया स्वाद?'
गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा:
इंटरनेट पर हो रही ट्रोलिंग पर अब तक शंकर, राम चरण या कियारा की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। मेकर्स ने जाना हैरान सा गाना दर्शकों के बीच में बज पैदा करने के लिए रिलीज किया था लेकिन जिस तरह का रिस्पांस इसे मिल रहा है, उससे साफ है कि मेकर्स को दर्शकों को दोबारा लुभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर वो इंटरनेट पर हो रही ट्रोलिंग को जल्द से जल्द दबाते नहीं हैं तो गेम चेंजर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैसे आपको गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
