साउथ मूवीज

Ram Charan और उपासना की बेटी क्लिन कारा का दिखा चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2024, 11:52 AM IST

राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी क्लीन कारा का चेहरा नहीं दिखाया है। कपल वेकेशन मनाने के लिए थाईलैंड गया हुआ था। राम चरण की पत्नी उपासना ने थाईलैंड वेकेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में राम चरण अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली बार फोटो में कपल की बेटी का चेहरा दिखाई दे रहा है।

Image

Ram Charan-Upasana with Daughter (credit Pic: Twitter)

राम चरण (Ram Charan) अपने परिवार के साथ थाईलैंड वेकेशन मनाने गए थे। रामचरण ने अपने परिवार के साथ वेकेशन को खूब एन्जॉय किया। एक्टर की पत्नी उपासना (Upasana Konidela) ने अपने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उपासना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी थाईलैंड वेकेशन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उपासना अपने पति और बेटी क्लिन कारा के साथ दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर है जिसमें रामचरण और उपासना के बेटी का चेहरा दिखाई दे रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस क्लिन कारा की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन लिखा, मिस्टर सी नाना, इस अद्भुत अनुभव के लिए आपका धन्यवाद। हाथी बचाव शिविर में बहुत कुछ सीखा। #बेस्ट डैड।

उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

फोटो में रामचरण अपने हाथ में पाइप पकड़े हुए हाथी के बच्चे पर पानी की बौछार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उपासना हाथी के बच्चे पर हाथ फेरते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ अपनी बेटी क्लिन कारा को पकड़े हुए थी। इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, कितनी क्यूट है क्लिन कारा। दूसरे यूजर ने लिखा, क्लिन कारा बहुत प्यारी है। फैंस क्लिन की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। कपल हाल ही में वेकेशन से वापस लौट आया है। एयरपोर्ट पर भी उपासना ने बेटी के चेहरे को छिपाया हुआ था। शादी के 11 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article