साउथ मूवीज

Lal Salaam से सामने आया Rajinikanth का नया लुक, थलाइवा के जन्मदिन पर बेटी Aishwarya ने दिया तोहफा

Rajinikanth New Look in Lal Salaam: वह फिल्म में मोईदन भाई का दमदार किरदार कर रहे हैं जो गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा है-" मास मशीन और सबसे शानदार इंसान

Image

Rjinikanth Lal Salaam New Look

Rajinikanth New Look in Lal Salaam: ऐश्वर्या रजनीकांत( Aishwarya Rajinikanth) निर्देशित फिल्म लाल सलाम( Lal Salaam) को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। कल मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर लाल सलाम की टीम ने फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज किया है और जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो भी साझा की है।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग कैमियो फिल्म लाल सलाम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। थलाइवा के जन्मदिन के मौके पर लाल सलाम की टीम ने उनका नया लुक जारी किया है। इस फिल्म में रजनीकांत बतौर कैमियो एंट्री कर रहे हैं। वह फिल्म में मोईदन भाई का दमदार किरदार कर रहे हैं जो गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा है-" मास मशीन और सबसे शानदार इंसान , हैप्पी बर्थडे अप्पा ,इस दिन लाइका प्रोडक्शन की ओर से मेरी विनम्र श्रद्धांजलि"। वहीं लाल सलाम की टीम ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है' मोईदन भाई को लाल सलाम की टीम की तरफ से जन्मदिन की बधाई, खुदा हाफ़िज़'।

पोस्टर पर नजर डाले तो सुपरस्टार रजनीकांत बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं । वह सफेद कुर्ता और धोती पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए हैं उनके पीछे समुद्र और पुल नजर आ रहा है। पीछे का नजारा बिल्कुल नीला दिखाई दे रहा है। उनका ये नया लुक फैंस को खुद पसंद आ रहा है। वहीं लाल सलाम की बात करें तो इसे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने निर्देशित किया है। फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत मुख्य भूमिका में है वहीं रजनीकांत के साथ लाल सलाम में क्रिकेटर कपिल देव भी कैमियो में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article