Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से पहले फैंस ट्रेलर के लिए बेताब हैं। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर बड़े ही धूम-धाम से लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर 7 शहरों में बड़े ही हाई लेवल इवेंट के तौर पर रिलीज होगा, जिसके लिए अब फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
बता दें फैंस के लंबे समय से मांग के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए एक अपडेट दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर भारत के 7 शहरों में होने वाला है। पुष्पा 2: द रूल की टीम पटना से एक बड़े ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत करने के लिए तैयार है, जो कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद में होगा। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फैंस को जानकारी दी है।
श्रीलीला करेंगी डांस नंबर
हाल ही में पुष्पा 2: द रूल के सेट से एक फोटो लीक हुई थी, जिसमें श्रीलीला के साथ अल्लू अर्जुन डांस करते हुए नजर आ रहे थे। बता दें इस फिल्म में श्रीलीला डांस नंबर करने वाली हैं। इस डांस नंबर के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब इसके लिए श्रीलीला फाइनल हुई हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आने वाले हैं।
