500 करोड़ी बनी 'पुष्पा 2: द रूल'
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर ने शनिवार के दिन सभी हिंदी छोड़कर बाकी भाषाओं में 119.25 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर फिल्म के केवल हिंदी कलेक्शन की बात करें तो इसनें चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही 'पुष्पा 2: द रूल' ने चार दिन में 500 करोड़ रुपये का हैरान कर देने वाला आंकड़ा पार कर 529.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की धांसू कमाई देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकना नहीं है।
सुकुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में लाल चंदन की तस्करी को दिखाया गया है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन को एक्टिंग के मामले में फहाद फासिल ने कड़ी टक्कर दी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स को उम्मीद है कि ये मूवी 1000 करोड़ रुपये के पार कमाई करने में सफल रहेगी।
