साउथ मूवीज

Pushpa 2 के सेट से लीक हुआ रश्मिका मंदाना का लुक, PIC देखकर फैंस बोले- 'तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली'

साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। पुष्पा के सुपरहिट होने के बाद से ही इसके सीक्वल का दर्शकों को इंतजार है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ में पुष्पा 2 के सेट से एक तस्वीर लगी है, जिसमें अदाकारा रश्मिका मंदाना दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं।

Image

Pushpa 2 के सेट से सामने आया Rashmika का लुक

साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में वो एक दफा फिर से अल्लू अर्जुन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है, जिस कारण फैंस काफी एक्साइटेड हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ पुष्पा 2 के सेट से एक नई तस्वीर लगी है, जिसमें रश्मिका मंदाना दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। फिल्म के सेट से लीक हुई ये तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। तस्वीर देखने के बाद रश्मिका के फैंस को श्रीवल्ली की अदाएं याद आ गई हैं, जो उन्हें पुष्पा में नजर आई थीं। रश्मिका मंदाना के फैंस लगातार इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा अंदाकारा के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना का श्रीवल्ली अवतार देखकर खुश हो गए फैंस

अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का अवतार देखकर फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है। फैंस लगातार इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो श्रीवल्ली को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'श्रीवल्ली का हुस्न वाकई अशरफी है, जिसे देखकर दिल को ठंडक मिलती है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'रश्मिका को श्रीवल्ली के अवतार में देखकर बहुत खुशी हो रही है।'

पुष्पा 2 को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं फैंस

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), फहद फासिल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 में दर्शकों को अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिस कारण हर कोई उत्साहित है।

सिंघम अगेन से होगी पुष्पा 2 की जोरदार टक्कर

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। इसी मौके पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी सिनेमाघरों में कदम रखेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स जहां इस भिड़ंत से चिंतित हैं, वहीं दर्शक इन दोनों ही फिल्मों के लिए एक्साइटेड हैं। दर्शकों का मानना है कि इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने से उनका स्वतंत्रता दिवस वीकेंड धमाकेदार रहेगा। वैसे आप 15 अगस्त के मौके पर किस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article