Pushpa 2 first review: अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बस कुछ दिनों के बाद ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। निर्माता फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए पोस्टर या फिल्म की नई अपडेट फैंस तक शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म का रिव्यू किया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या बोला है।
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टूडियो रूम से अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस पुष्पा 2: द रूल के लिए डबिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा सा नोट शेयर किया है। रश्मिका मंदाना ने लिखा है- "पुष्पा 2: द रूल का पहला पार्ट शानदार है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2 दर्शकों को झकझोर रख देने वाला है। मेरे पास शब्दों की कमी हो गई है, लेकिन आप लोगों का एक्सपीरियंस काफी शानदार होने वाला है।" रश्मिका मंदाना ने फिल्म की डबिंग और शूटिंग का काम खत्म होने पर थोड़ा दुख भी जताया है।
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
17 नवंबर 2024 को शाम 6:03 बजे पटना में पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट का काफी शानदार कार्यक्रम होने वाला है। पटना के अलावा पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 7 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इन शहरों की लिस्ट में पटना, कोच्चि, कोलकाता, चेन्नई, बेंग्लुरु, मुंबई और हैदराबाद शामिल है।
ये सितारे आएंगे नजर
पुष्पा 2: द रूल 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2: द रूल में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के अलावा आईपीएस भंवर सिंह शेखावत नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि फैंस ये अल्लू अर्जुन की फिल्म कैसी लगती है।
