Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 (Pushpa 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसने जो आंकड़े दर्ज कराए हैं, वो ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका रहे हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग मूवी ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ का कारोबार करने वाली पुष्पा 2 ओपनिंग-डे पर कितने करोड़ का कारोबार करेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।'
अगर फिल्म को मिल रहे रिव्यूज की बात करें तो वो शानदार हैं। मेकर्स ने पुष्पा 2 को कुछ खास लोगों के सामने पेश किया है, जिन्हें ये काफी पसंद आई है। भारतीय सिनेमा के बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने हैदराबाद इवेंट के दौरान कहा था कि दर्शकों को पुष्पा 2 सिर्फ अल्लू अर्जुन के एंट्री सीन के लिए देखनी चाहिए। ऐसा एंट्री सीन काफी लम्बे समय से दर्शकों के सामने नहीं आया है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने भी पुष्पा 2 देख ली है और उन्होंने इसकी तारीफ में कहा है कि अल्लू अर्जुन को एंट्री सीन्स परफॉर्म करते हुए देखकर उनका दिमाग भन्ना गया है।
बताते चलें कि फिल्म पुष्पा 2 के निर्माता और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने हैदराबाद इवेंट पर कहा है कि मगधीरा देखने के बाद यह दूसरी बार है जब वो किसी फिल्म पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता के मुंह से ये बातें सुनने के बाद अल्लू अर्जुन की आंखें भी नम हो गई थीं।
