कुछ दिनों पहले संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना के सिलसिले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक दिन बाद ही एक्टर को बेल मिल गई थी। अब 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार ने श्रीतेज और उनके परिवार से अस्पताल में जाकर मुलाकात की है। इस कठिन समय के दौरान परिवार का साथ देते हुए सुकुमार ने 5 लाख रुपये की सहायता भी दी है। हाल ही में सुकुमार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने तेलुगु में लिखा, "निर्देशक सुकुमार ने अस्पताल में श्री तेज से मुलाकात की। उनकी पत्नी (तबिता) ने श्री तेज के पिता को 5 लाख रुपये दिए हैं।"
अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार वालों को दिए थे 25 लाख रुपये
बता दें 04 दिंसबर को स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन के अचानक थिएटर में आ जाने से भगदड़ मच गई थी। जिस कारण इस दौरान बड़ा हादसा हो गया था और एक महिला की जान चले गई थी। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये देना का वादा किया था।
