साउथ मूवीज

SSMB 29:एसएस राजामौली की एक्शन फिल्म में धमाल मचाएंगी प्रियंका चोपड़ा, हैदराबाद में कराया लुक टेस्ट!

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 24, 2025, 01:41 PM IST

Priyanka Chopra In SS Rajamouli Movie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल में एक फोटो सामने आई हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद के मंदिर में नजर आ रही हैं। जिसके बाद से एक्ट्रेस का नाम एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म एक्शन से जोड़ा जा रहा है।

Image

Priyanka Chopra SSMB 29

Priyanka Chopra In SS Rajamouli Movie: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से श्री बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस के फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। इन सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का नई तस्वीर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में एक मंदिर में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सामने आने के बाद कई तरह के सवाल हो रहे हैं।

मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में तस्वीर सामने आई थी जिसमें एक्ट्रेस श्री बालाजी के दर्शन करने उनके दरबार पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने एक और मंदिर में दर्शन करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चपोड़ा सादगी भरे लुक में माथे पर टिका लगाए नजर आ रही हैं। हैदराबाद के एक मंदिर से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक खबर तेजी से वायरल हो रही कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अगली फिल्म (SSMB 29) में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म से महेश बाबू का नाम भी जुड़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म एक्शन से भरी होने वाली है। इसको लेकर ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक ट्वीट भी किया है। आपको बता दें अभी तक अधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।

इन फिल्मों-सीरीज से जुड़ा है प्रियंका चोपड़ा का नाम

एसएस राजामौली की फिल्म से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम कई मूवी और सीरीज से जुड़ चुका है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्म 'जी ले जरा' में धमाल मचाने वाली हैं। तो वहीं हॉलीवुूड की वेब सीरीज सिटाडेल 2 में एक्ट्रेस का अलग अवतार देखने को मिलेगा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article