साउथ मूवीज

नेशनल नहीं इंटरनेशनल निकले प्रभास, 'द राजा साब' का इस देश में करवाएंगे ऑडियो लॉन्च

प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'द राजा साब' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। आइए जानते हैं कि प्रभास की फिल्म द राजा साब से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।

Image

The Raja Saab

प्रभास के लिए 2025 बहुत ही खास होने के वाला है। क्योंकि इस साल प्रभास की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। वहीं कुछ फिल्मों की शूटिंग भी 2025 में शुरू होने वाली है। प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'द राजा साब' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। आइए जानते हैं कि फिल्म से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।

हाल ही में म्यूजिक कंपोजर थमन ने खुलासा किया है कि द राजा साब का ऑडियो लॉन्च इवेंट जापान में रखा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि प्रभास की जापान में बहुत बड़ा फैन फॉलोइंग है।इसलिए द राजा साब के निर्माता इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म के लिए इस तरह के इवेंट का प्लान कर रहे हैं। इस बातचीत केदौरान थमन ने खुलासा किया कि एक्टर ने इस साल लंबे समय के बाद "मास" गानों में नजर आएंगे।

हर सॉन्ग में नजर आएंगे प्रभास

थमन ने बताया कि फिल्म में एक थीम सॉन्ग, एक आइटम सॉन्ग और यहां तक कि एक ट्रैक भी है, जिसमें एक्टर हसीनाओं के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे। थमन ने फैंस को भरोसा दिलाया कि फिल्म किसी फेयरी टेल से कम नहीं होगी। उन्होंने यह भी गारंटी दी कि फिल्म को लेकर फैंस उम्मीदें रख सकते हैं। प्रभास इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म 'द राजा साब' एक रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article