साउथ के 'पावर स्टार' पवन कल्याण इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। पवन के दमदार अभिनय और खतरनाक स्टंट्स के कारण भी फैंस उनके दीवाने है। हाल ही मे पवन की बेटी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर वह स्टंट करती नजर आ रही है।
पवन की बेटी का नाम आद्या है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस आद्या की तारीफ कर रहे हैं साथ ही बता रहे हैं कि वह अपनी पापा की तरह लगती है। आद्या पवन कल्याण और उनकी दूसरी पूर्व पत्नी रेनू देसाई की बेटी हैं।
जैसे पापा वैसी बेटी
रेनू देसाई ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आद्या का स्टंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रूफटॉप कार स्टंट को करती हुई नजर आ रही हैं। कार की छत खुली हुई है, और वह उससे बाहर निकलकर आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। पवन कल्याण ने एक सेम ऐसा ही रूफटॉप स्टंट किया था। यह स्टंट उन्होंने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के इप्पटम गाव के दौरे के दौरान किया था जब वह राजनीतिक प्रचार पर जाते थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे पवन
पवन कल्याण की फैन फॉलोइंग ना केवल दक्षिण में बल्कि पूरे भारत में बहुत बड़ी है और उन्हें 'पावर स्टार' के नाम से जाना जाता है। उन्हें 2013 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हुए हैं। पवन कल्याण जल्द ही ओजी में नजर आएंगे।
