साउथ मूवीज

Hit The Third Case: इस दिन सिनेमाघरों पर भौकाल दिखाएंगे नानी, टीजर में दिखा एक्टर का दमदार लुक

Hit The Third Case Movie: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब नानी जल्दी ही फिल्म हिट: द थर्ड केस में नजर आने वाला है। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Hit The Third Case

Hit The Third Case Movie: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब नानी जल्दी ही फिल्म हिट: द थर्ड केस में नजर आने वाला है। हाल ही में उनकी फिल्म का टीजर वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नानी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें नानी की ये 32वीं फिल्म है।

हिट: द थर्ड केस को डॉ. सैलेश कोलानू निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म 'हिट' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। पीछले दो पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस टीजर वीडियो की शुरुआत एक बर्फीले पहाड़ों से होती है। साथ ही टीजर में आर्मी का कैप दिखाया जाता है जहां कोई बैठे हुआ रहता है और उसे आदेश आता है कि अपने ऑफिसर को वापस बुलाया जाए, लेकिन वह कहते हैं कि वह ऑफिसर खतरे में नहीं वो ही एक खतरा है।

खून से लथपथ कुल्हाड़ी और वर्दी

वीडियो में नानी की झलक दिखाई जाती है। जिसमें नानी सिगार पीते हुए एक गाड़ी चलाते हुए दिखाई देते हैं जिसमें खून से सनी एक वर्दी और हाथ में खून दिखाई देता है। साथ ही गाड़ी पर एक खून से लथपथ कुल्हाड़ी नजर आती हैं। हिट: द थर्ड केस नानी की 32वीं फिल्म होगी। नानी का दमदार लुक देखकर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस नानी के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में नानी का नाम अर्जुन सरकार बताया जा रहा है। बता दें ये फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दमदार वीडियो देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये फिल्म में एक्शन से भरपूर थ्रिलर नजर आने वाला है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article