साउथ मूवीज

नंदमुरी बालकृष्ण के 65वें जन्मदिन पर इन स्टार्स ने दी बधाई, डिप्टी सीएम से लेकर प्रोड्यूसर तक ने किया पोस्ट

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes: डाकू महाराज, अखंडम जैसी हिट फिल्मों के स्टार नंदमूरि बालकृष्ण आज पूरे 65 साल के हो गए हैं। अभिनेता को कल रात से ही बधाइयां दी जा रही है। इंडस्ट्री में जुड़े उनके दोस्त और रिश्तेदार उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं। आइए बताते हैं किसने क्या पोस्ट किया

Image

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes:

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण( Nandamuri Balakrishna) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अपने घर हैदराबाद में शानदार पार्टी रख रहे हैं। एक एक्टर के साथ-साथ नंदमुरी टीडीए से विधायक भी हैं। अपने करियर में वह राजनीति और सिनेमा दोनों बखूभी निभा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डाकू महाराज खूब चर्चा में रही थी। एक्टर के जन्मदिन पर उनके फैंस से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। एक्टर के इस खास दिन पर सिनेमा से जुड़े उनके दोस्तों ने कुछ इस तरह से बधाई दी है।

फिल्म निर्माता गोपीचन्द मालिनेनी( Gopichand Malineni) ने नन्दमूरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने एक्टर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसपर लिखा था। अजेय शक्ति #नंदामुरी बालकृष्ण गारु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! वीरा सिम्हा रेड्डी पर आपके साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ…और अपनी अगली फिल्म के साथ फिर से स्तर बढ़ाने के लिए उत्साहित हूँ।

अभिनेता कल्याण राम नंदमुरी बालकृष्ण के भतीजे हैं उन्होंने पोस्ट करते हुए अपने चाचा को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा-" हैप्पी बर्थ्डै बाबाई"।

पवन कल्याण ( Pawan Kalyan) की सबसे खास विश:

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी एक्टर को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, " नंदमुरी बालकृष्ण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 100 से ज़्यादा फ़िल्मों के नायक और विधायक नंदमुरी बालकृष्ण गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, एक ऐसे नायक जिन्होंने ग़रीब, लोक और पौराणिक किरदार निभाकर दर्शकों की सराहना हासिल की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article