साउथ मूवीज

Nagarjuna की होने वाली बहू Sobhita Dhulipala शादी में पहनेंगी सोने की साड़ी! नागा की पहली दुल्हनिया ने वेडिंग ड्रेस का किया था ये हाल

शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 04 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के खास दिन सोने की साड़ी पहनने वाली है। आइए जानते हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपने शादी वाले गाउन का क्या हाल किया था।

Image

Sobhita Dhulipala

शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस कपल की शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने एक-दूसरे को लगभग दो सालों तक डेट किया है अब कपल इस रिश्ते को शादी में बदल रहे हैं। डेटिंग की अफवाहों के समय अक्सर कपल को साथ में स्पॉट किया जाता था। अब कपल 04 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के खास दिन सोने की साड़ी पहनने वाली है।

शोभिता धुलिपाला की साड़ी साधारण नहीं है। होने वाली दुल्हन ने अपनी पारंपरिक चीजों को अपनाते हुए अपनी शादी के दिन के लिए असली सोने की जरी के काम वाली एक शानदार कांजीवरम साड़ी चुनी है। जो बहुत सुंदर होने वाली है। इस साड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शोभिता ने एक साधारण सफेद खादी साड़ी भी ली है, जो उनकी शादी के लिए आंध्र प्रदेश के पोंडुरु शहर से बुनी गई है। ये साड़ी होने वाले दूल्हे नागा चैतन्य के लिए एक मैचिंग सेट के कारण खरीदा गया है।

सामंथा ने कुछ ऐसा किया था वेडिंग ड्रेस का हाल

शोभिता ने अपनी शादी के लिए किसी डिजाइनर की मदद नहीं ली है। एक्ट्रस ने अपनी ड्रेस खुद ही पसंद की है और मां के साथ जाकर खरीदारी की है। वही सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) ने साल 2017 में नागा चैतन्य से गोवा में साउथ और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट वेडिंग ड्रेस पहना था जो ऑफ-शोल्डर था। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपने सफेद गाउन को काले रंग की कॉकटेल कॉर्सेट गाउन में बदल दिया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article