साउथ मूवीज

नागार्जुन के छोटे बेटे Akhil Akkineni ने की सगाई, ससुर जी ने भी बांधे छोटी बहु की तारीफों के पुल

Nagarjuna son Akhil Akkineni engagement to Zainab: ​ नागार्जुन (Nagarjuna) के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सगाई कर ली है। जी हाँ! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने अपने भाई की शादी से पहले आज सगाई कर ली है।

Image

Nagarjuna son Akhil Akkineni engagement to Zainab Ravdjee

Nagarjuna son Akhil Akkineni engagement to Zainab: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बड़े बेटे नागा चैतन्या पिछले कुछ समय से शोभिता धुलिपाला संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें की नागा चैतन्य ने साल 2017 में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु संग शादी की थी लेकिन कुछ ही सालों के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) अब जल्द ही शोभिता धूलिपाला (Shobhita Dhulipala) संग शादी के पवित्र बंधन मे बंधने वाले हैं। अब इन सबके बीच नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सगाई कर ली है। जी हाँ! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने अपने भाई की शादी से पहले आज सगाई कर ली है। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

नागार्जुन (Nagarjuna) के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी (Zainab Ravdjee) संग सगाई कर ली है। खास बात तो यह है कि इस खुशखबरी को खुद नागार्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर फैंस के साथ साझा किया है। नागार्जुन ने लिखा "हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हैं।' जैनब को अपने परिवार में वेलकम करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आप सभी इस यंग और नए जोड़े को बधाई दें और शुभकामनाएं दें की जीवन में ये हमेशा खुश रहें।"

नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। सगाई की तस्वीर साझा करते हुए अखिल अक्किनेनी ने लिखा- 'मुझे हमेशा के लिए मेरा प्यार मिल गया। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैंने खुशी-खुशी सगाई कर ली है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article