साउथ मूवीज

Naga-Sobhita Wedding: शादी के दिन ये खास ड्रेस पहनेंगे नागा-शोभिता, सोने की साड़ी पहनकर सात फेरे लेंगी दुल्हन

Naga-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी 04 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। सगाई के बाद से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे। आज वो पल आ ही गया है। आइए इसी मौके पर जानते हैं कि कपल शादी में क्या खास पहनने वाले हैं।

Image

Naga-Sobhita Wedding

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी 04 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। सगाई के बाद से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे। आज वो पल आ ही गया है। आज शोभिता और नागा चैतन्य एक होने वाले हैं। नागा चैतन्य आज दूसरी बार दुल्हा बनने वाले हैं। आज इसी मौके पर जानते हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी में क्या खास ड्रेस पहनने वाले हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य अपनी शादी में पंचा पहनने वाले हैं। वही होने वाली दुल्हन शोभिता धुलिपाला इस खास दिन के लिए पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला की साड़ी सोने से बनी हुई है। शोभिता धुलिपाला ने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु से हाथ से बुनी हुई सफेद खादी की साड़ी भी चुनी है। नागा चैतन्य और शोभिता मैचिंग ड्रेस भी पहनने वाले हैं। फैंस कपल की शादी की तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे। नागा चैतन्य के परिवार से इस स्टूडियो का गहरा रिश्ता है। इसकी स्थापना 1976 में उनके दादा और प्रसिद्ध अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने की थी।

2022 में साथ में हुए थे स्पॉट

नागा और शोभिता के अफेयर की चर्चा तक शुरू हुई थी जब कपल को पहली बार 2022 में लंदन के एक रेस्तरां में लंच डेट करते हुए देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। दोनों कई बार साथ में स्पॉट हुए थे। दोनों को साथ में वेकेशन पर भी देखा गया था। कपल कभी यूरोप घूमने जाते थे तो कभी किसी दूसरे देश। कपल ने 08 अगस्त में शादी करके अपने अफेयर के खबर पर विराम लगा दिया था। अब 04 दिंसबर यानी आज कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article