साउथ मूवीज

सामंथा रूथ प्रभु की शादी के चार दिन बाद नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने मनाई पहली सालगिरह, शेयर की हंसते-खेलते हुए वीडियो

Naga Chaitnya-Sobhita Dhulipala Wedding Anniversary : साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी को आज पूरा एक साथ हो गया है। इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस शोभिता ने फैंस के साथ अपनी शादी की रस्मों की झलकियां शेयर की, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source:Instagram

Naga Chaitnya-Sobhita Dhulipala Wedding Anniversary: अभिनेता नागा चैतन्य( Naga Chaitnya) और शोभिता धूलिपाला( Sobhita Dhulipala) की शादी को आज पूरा एक साल हो गया है। इस खुशी के मौके पर शोभिता धूलिपाला ने अपनी शादी की वीडियो शेयर की है। जिसमें शादी की शुरुआती रस्मों से लेकर इनके पूरे सफर की झलक देखने को मिलती है। यह शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के साथ हुई थी। जिसमें शोभिता और नागा का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच आपसी प्यार और हंसी-मजाक भरपूर है। इसे शेयर करते हुए शोभिता ने अपने दिल की बात लिखी और नागा को शादी की बधाई दी।

शोभिता और नागा ने आज ही के दिन साल 2024 में शादी की थी। अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद, उन्होंने शादी करने का खुलासा किया, जिससे उनके फैंस बहुत खुश हुए। 4 दिसंबर को, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की रस्मों का एक टीज़र वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरी तरह से पारंपरिक साउथ इंडियन वाइब के साथ खूबसूरत रस्में करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें शोभिता और चाय की साफ झलक रही है।

शोभित वीडियो में कहती हैं, "हम अपने आप में पूरे हैं, और फिर भी, उनकी गैरमौजूदगी में, मैं पूरी नहीं हो पाऊंगी।" नागा चैतन्य कहते हैं, "जब मैं जागता और सोता हूं, तो यह सोचना कि वह मेरी ज़िंदगी में है, बहुत सुकून देने वाला एहसास होता है। इससे मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस दुनिया में कुछ भी जीत सकता हूं।" इस वीडियो को शेयर करते हुए शोभिता ने लिखा- "हवा हमेशा घर की तरफ बहती है। वापस डेक्कन में और उस आदमी के साथ सूरज का एक ट्रिपी ट्रिप जिसे मैं पति कहती हूँ, मुझे नया महसूस होता है। जैसे आग से शुद्ध हो गया हो। मिसेज़ के तौर पर एक साल!

सामंथा रूथ प्रभु ने की राज निदिमोरू से शादी

बताते चले कि नागा चैतन्य की पहली पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसम्बर 2025 को डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सबको हैरान कर दिया। अब फैंस नागा चैतन्य और सामंथा की खुशी में खुश हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article