साउथ मूवीज

शोभिता संग शादी का नाम लेते ही Naga Chaitanya के दिल में फूटने लगे लड्डू, भाई Rana Daggubati ने खींची टांग

Rana Daggubati teases Naga Chaitanya: नागा-शोभिता की शादी के दिन आए इस प्रोमो को फैंस बार-बार देख रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। क्योंकि इसमें नागा के भाई राणा दग्गुबत्ति उन्हें शोभिता के नाम से छेड़ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं क्या है ये वीडियो ।

Image

Rana Daggubati teases Naga Chaitanya

Rana Daggubati teases Naga Chaitanya: साउथ स्टार नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला( Sobhita Dhulipala) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नागा और शोभिता की शादी की चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही है आखिरकार वो समय आ ही गया जब दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेने वाले हैं। इन सभी के बीच में राणा दग्गुबत्ति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने भाई को शादी के नाम से छेड़ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं ये नई वीडियो

राणा दग्गुबाती ( Rana Daggubati) हाल ही में अपना चैट शो शुरू करने जा रहे हैं, अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाले इस शो का पहला प्रोमो सामने आया है। राणा के इस चिट-चैट शो में उनके पहले मेहमान होंगे बड़े भाई नागा चैतन्य और राणा दग्गुबत्ति की पत्नी मिहिका दगगुबत्ती बनेंगे। दोनों साथ में राणा से बात करते हैं, सबसे पहले राणा नागा चैतन्य से पूछते हैं कि शादी कर रहे हो? और नागा-शोभिता की ढेर सारी तस्वीरें दिखाते हैं । इस सवाल पर नागा चैतन्य मुस्कुरा देते हैं और खुशी के मारे उनका चेहरा खिल जाता है। तभी राणा दग्गुबत्ति अपनी पत्नी से पूछते हैं कि क्या मैं शादी के बाद और भी बेहतर हो गया हूं , उनकी पत्नी जवाब में कहती है कि बिल्कुल तुमने मेरे से शादी की थी। इन सब बातों के बीच प्रोमो बहुत ही मजेदार नजर आता है।

बताते चले कि यह चीट-चैट शो हर शनिवार को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। जिसमें एक-एक कर रोजाना नए मेहमान आएंगे और अपने दिल के राज खोलेंगे। नागा-शोभिता की शादी के दिन आए इस प्रोमो को फैंस बार-बार देख रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article