Naga Chaitanya-Sobhita dhulipala Wedding Pic Fan Reaction: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने आज यानी 04 दिसंबर को लंबे इंतजार के बाद शादी कर ली है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का फैंस काफी समय के वेट कर रहे थे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन सब के बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी पर एक्टर की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते नजर आए। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस का नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी पर दिया गया रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी ये है फैंस का रिएक्शन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के बाद जहां कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु के फैंस कपल की शादी पर अलग ही रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस नागा चैतन्य को जमकर ट्रोल करते नजर आए। तो वहीं कई फैंस ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा की शादी की फोटोज भी शेयर की। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु के फैंस इस शादी पर काफी दुखी भी दिखाई दिए।
सामंथा रुथ प्रभु-नागा ने इस साल की था शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला से शादी करने से पहले एक्टर सामंथा रुथ प्रभु संग भी घर बसा चुके हैं। सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही सामंथा रुथ प्रभु और नागा के रिश्ते में दरार पड़ गई। साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक लेने का फैसला किया। नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद अब शोभिता धुलिपाला संग नई जिंदगी की शुरुआत की है।
