साउथ मूवीज

Naga Chaitanya कर रहे हैं गर्लफ्रेंड Sobhita Dhulipala संग वेकेशन एन्जॉय, तस्वीरों से फैंस ने पकड़ी कपल की चोरी

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Vacation Pics: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और सोभिता धूलिपाला की डेटिंग खबरों के एक बार फिर हवा मिल गई है। इस रुमर्ड कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर की जिसमें फैंस ने बताया की यह दोनों एक साथ वेकेशन पर हैं।

Image

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Vacation Pics

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Vacation Pics: साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कहा जाता है की सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों के सामने नहीं कबूला जबकि उनकी साथ में कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। अब ऐसे में देखा गया की शायद दोनों एक साथ घूमने गए हैं, जिसकी चोरी फैंस ने तस्वीरों के जरिए निकली। सिर्फ यही नहीं उनकी डेटिंग खबरों को फिर एक बार हवा मिली, इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह जीप में बैठे सूर्यास्त का मजा ले रहे हैं व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने। वहीं दूसरी तरफ सोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) को शेयर की तस्वीरें में वह भी किसी जंगल सफारी कर रही हैं जीप में बैठे। ऐसे में यह तस्वीर देख फैंस ने अंदाजा लगाया की यह कपल इन दिनों वेकेशन पर निकले हैं और एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ की इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, पहले भी लंदन के रेस्टोरेंट में कपल की तस्वीर लीक हुई थी डिनर करते वक्त। नागार्जुन के बेटे नागा की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अप्कमींग फिल्म थंडेल की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोभिता आखरी बार वेब सीरीज मेड इन हेवेन में नजर आईं थी फीमेल लीड में।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article