साउथ मूवीज

'डकैत' की शूटिंग के दौरान घायल हुए मृणाल ठाकुर-अदिवि शेष, चोट लगने के बाद भी पूरा किया सीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2025, 09:55 AM IST

Adivi Sesh-Mrunal Thakur Injured: अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। एक सनी की शूटिंग के दौरान मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष घायल हो गए। इसके बाद से दोनों स्टार्स के फैंस काफी चिंता में हैं।

Image

Image Source: Dacoit Movie

Adivi Sesh-Mrunal Thakur Injured: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म डकैत से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस को फिल्म डकैत का बेसब्री से इंतजार है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को उदास कर दिया है। फिल्म डैकत की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। हैदराबाद में एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीन की शूटिंग के वक्त अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर दोनों स्टार घायल हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

शूटिंग के दौरान घायल हुए स्टार

फिल्म डकैत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार कुछ ऐसी खबर सामने आई है जिससे जानने के बाद फैंस का मन दुखी हो जाएगा। Telugu 360 की रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के साथ ये हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों एक तेज-रफ्तार सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान दोनों स्टार्स को हल्की चोटें भी आई हैं। लेकिन इसके बाद भी मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष ने पहले दिन की शूटिंग पूरी की। रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के साथ हुए इस हादसे का फिल्म की शूटिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

'डकैत' एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। इस फिल्म मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के साथ अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), प्रकाश राज (Prakash Raj), और सुनील (Sunil) जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होगी। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article