साउथ मूवीज

रामोजी राव के निधन पर शोक की लहर, साउथ स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

Ramoji rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का शनिवार सुबह हैदराबाद में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को रामोजी समूह के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, जो तेलंगाना की राजधानी हैरदाबाद की रामोजी फिल्म सिटी के मालिक है। इस खबर को सुनके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

Image

Ramoji Rao

Ramoji rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का शनिवार सुबह हैदराबाद में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रामोजी राव का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह 4.50 बजे अंतिम सांस ली। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को रामोजी समूह के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, जो तेलंगाना की राजधानी हैरदाबाद की रामोजी फिल्म सिटी के मालिक है। उनके पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। इस खबर को सुनके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

चिरंजीवी ने रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने कहा माउंट मेरु पर्वत, जो किसी के आगे नहीं झुकता। साथ ही उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है।

राम गोपाल वर्मा

"रमोजी राव की मृत्यु अविश्वसनीय है, क्योंकि उन्होंने एक व्यक्ति से एक संस्था बनने तक का सफर तय किया था। तेलुगु राज्य उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के बिना वैसा नहीं रहेगा। वे एक व्यक्ति से अधिक थे, वे एक शक्ति थे और ऐसी शक्ति का अंत मेरी कल्पना से परे है।"

एस एस राजामौली

एस एस राजामौली ने लिखा कि एक व्यक्ति ने 50 वर्षों तक कड़ी मेहनत और नवाचार से लाखों लोगों को रोजगार और आशा दी, बिना साहस खोए। रमोजी राव गरु को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित करना है।"

2,000 एकड़ में फैली रामोजी फिल्म सिटी

16 नवंबर, 1936 को जन्मे चेरुकुरी रामोजी राव एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी और मीडिया मुगल थे। वे हैदराबाद, भारत में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना के लिए प्रसिद्ध हैं। 2,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह शहर फिल्म निर्माण के लिए आवश्यक सभी चीजें प्रदान करता है और एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article