साउथ मूवीज

Malavika Mohanan के हाथ लगी मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम', एक्ट्रेस संग बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 04:05 PM IST

Malavika mohanan in Hridayapoorvam: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम' से साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन का नाम जुड़ रहा है। फिल्म में मालविका मोहनन की एंट्री की खबरे आते ही चर्चा में आ गई है। मालविका मोहनन इस फिल्म में एकदम खास रोल में नजर आने वाली हैं।

Image

mohanlal malavika mohanan Movie

Malavika mohanan in Hridayapoorvam: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मालविका मोहनन ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग जलवा दिखा चुकी हैं। साल 2023 में एक्ट्रेस थंगालान फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद अब मालविका मोहनन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस मालविका मोहनन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मालविका मोहनन का नाम किस फिल्म जोड़ा जा रहा है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

मालविका मोहनन के हाथ लगी बड़ी फिल्म

एक्ट्रेस मालविका मोहनन का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ये चर्चा मालविका मोहनन की पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि फिल्मी करियर को लेकर हो रही है। अभी हाल ही में खबर सामने आई है कि मालविका मोहनन साउथ की एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक मालविका मोहनन फिल्म 'हृदयपूर्वम' में साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल के साथ धमाल मचाने वाली है। डायरेक्टर सत्यन एंथिकड की फिल्म में मालविका मोहनन के रोल को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को फिल्म में काफी खास रोल मिलने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने मालविका मोहनन की फिल्म में एंट्री को लेकर अधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। मालविका मोहनन और मोहनलाल को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी अब बेताब नजर आ रहे हैं।

इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम' में मालविका मोहनन की एंट्री के साथ-साथ कई और अपडेट सामने आए हैं। मालविका मोहनन और मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम की शूटिंग 10 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। मोहनलाल भी 14 फरवरी से शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद रहने वाले हैं। एक्टर मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म 'हृदयपूर्वम' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करते हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article