साउथ मूवीज

Mahakali: 'छावा' के बाद चमकी अक्षय खन्ना की किस्मत, हाथ लगी प्रशांत वर्मा की फिल्म

Akshaye Khanna to Star in Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना को फिल्म 'छावा' में उनके द्वारा निभाए किरदार के लिए लोगों की ओर से खूब तारीफ मिली है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय खन्ना को प्रशांत वर्मा के बैनर तले बन रही फिल्म 'महाकाली' ऑफर हुई है।

Image

Prashant Varma and Akshaye Khanna

Akshaye Khanna to Star in Mahakali: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'छावा' (Chhaava) में अहम रोल निभाया। इस फिल्म में अक्षय खन्ना को मुगलों के सम्राट औरंगजेब के किरदार में देखा गया, जिसकी लोगों के खूब तारीफ की है। अक्षय खन्ना काफी समय से इस मूवी की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'छावा' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना के साथ साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रशांत वर्मा की सुपरहीरो फिल्म 'महाकाली' (Mahakali) लग गई है।

'महाकाली' में नजर आएंगे अक्षय खन्ना

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय खन्ना अब प्रशांत वर्मा ने बैनर प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) के तहत बनने जा रही फिल्म 'महाकाली' से अपना तेलुगु डेब्यू करते नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते बताया कि मेकर्स इस फिल्म में नेगेटिव और पॉजिटिव करैक्टर को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह एक सुपरहीरो बेस्ड मूवी होने वाली है। इस मूवी में अक्षय खन्ना को अहम रोल में देखने के लिए लोग भी बेताब हैं। अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग का हुनर विक्की कौशल की 'छावा' में दिखा चुके हैं।

बताते चलें 'महाकाली' का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरू द्वारा किया जा रहा है। यह पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये 'हनुमैन' की तरह बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करने में सफल रहेगी। इस फिल्म का मोशन पोस्टर बीते साल नवरात्रि में मेकर्स ने जारी कर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया था। वैसे आप इस मूवी में अक्षय खन्ना को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article