साउथ मूवीज

क्या बंद होने वाला है Lokesh Kanagaraj Cinematic Universe? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स को लेकर दर्शकों में काफी कन्फ्यूजन है कि इसका भविष्य क्या होगा? डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने आखिरकार इस पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि वो कैथी 2 और विक्रम 2 कब लाएंगे?

Image

क्या बंद होने वाला है Lokesh Kanagaraj Cinematic Universe? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

डायरेक्टर लोकेशन कनगकराज जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे। उनकी पहली मूवी डीसी 31 जुलाई 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म डीसी की रिलीज के बीच दर्शकों के बीच में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर लोकेश कनगराज एक्टिंग में व्यस्त हो जाएंगे तो फिर उनके सिनेमैटिक यूनिवर्स का क्या होगा? क्या लोकेश इसे खत्म करने की सोच रहे हैं या फिर उनके दिमाग में कुछ अलग ही प्लानिंग चल रही है? लोकेश कनगराज ने आखिरकार इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है और फैंस को ऐसी जानकारी दी है कि वो खुश हो जाएंगे। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nagarjuna की मूवी में खूंखार विलेन बनेंगी Tabu, लोग हुए एक्साइटेड

लगाटा से बात करते हुए लोकेश कनगराज ने बताया है, "मुझे भी इस बारे में पता चला है कि लोग ये बातें कर रहे हैं कि लोकेश कनगराज यूनिवर्स खत्म हो गया है। मैं ऐसे सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि मैं अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर सकता हूं लेकिन एलसीयू को बंद नहीं कर सकता हूं। मेरी फिल्मों को देखने के बाद लोकेश कनगराज यूनिवर्स टर्म खुद दर्शकों ने दिया है। मैंने इसे इजात नहीं किया था। क्योंकि अब ये फेमस हो चुका है तो मैं दर्शकों की खुशी के लिए इसे फॉलो करूंगा।"

लोकेश कनगराज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "मैं अचानक से सामने आकर ये नहीं कर सकता हूं कि मैं एलसीयू की मूवीज नहीं बना रहा हूं। चाहें बात कैथी 2 की हो या फिर विक्रम 2 की... मैं इन्हें जरूर बनाऊंगा। एलसीयू खत्म नहीं हुआ है, ये आगे भी चलता रहेगा।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता...", कास्टिंग काउच पर Anjana Singh का बेबाक बयान

डीसी रिलीज के बाद लोकेश कनगराज एक्टर अल्लू अर्जुन की मूवी पर काम करेंगे, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए लोकेश ने बताया, "मैं अल्लू अर्जुन सर की मूवी खत्म करने के बाद लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्में शुरू करूंगा। मेरे बैनर में बन रही बेन्ज भी इसी यूनिवर्स की मूवी है, तो लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article