Nagarjuna and Tabu Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में तब्बू ने अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला में धमाल मचाया था। तब्बू और अक्षय की इस मूवी को देखकर लोग गदगद हो गए थे। बीते दिनों ये खबर सामने आई थीं कि तब्बू और नागार्जुन (Nagarjuna) साथ में काम करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'किंग100' बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म 'किंग100' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि इस मूवी में तब्बू नए अवतार में नजर आएंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'बस बिस्तर पर एक...' शादी को लेकर तब्बू ने दिया शॉकिंग बयान? मच गया बवाल)
विलेन बनेंगी तब्बू
करीब 30 साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'किंग100' में तब्बू विलेन का रोल निभाती दिखाई देंगी। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह उनके करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी, जिसमें वह निगेटिव किरदार निभाएंगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की पहली शूटिंग शेड्यूल पूरी हो चुकी है। इसका निर्देशन आर.ए. कार्तिक कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और किरदारों से जुड़ी जानकारी को सीक्रेट रखा है।

विलेन बनेंगी तब्बू (pic credit-instsagram)
नागार्जुन और तब्बू की लव स्टोरी
बता दें कि नागार्जुन और तब्बू ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। मालूम हो कि एक समय पर तब्बू और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन और तब्बू ने एक दूसरे को 15 साल तक डेट किया था, हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। तब्बू अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तब्बू ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। वहीं नागार्जुन भी सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं।
