Don Lee to Star in Prabhas Starrer Salaar 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इस समय इंडियन सिनेमा के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स प्रभास के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। प्रभास के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि अभिनेता ने 'सलार' की पहले पार्ट की सफलता के बाद अब 'सलार 2' (Salaar 2) पर काम शुरू कर दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रभास की 'सलार 2' में अब मेकर्स ने एक फेमस कोरियाई स्टार की एंट्री करा दी है।
9 नवंबर के दिन 'ट्रेन टू बुसान' के एक्टर डॉन ली ने थम्स अप इमोजी के साथ 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' से प्रभास की एक फोटो शेयर की। डॉन ली द्वारा प्रभास की इस फोटो के शेयर किए जाने के लिए बाद फैन्स के बीच खलबली मच गई। कईयों को लग रहा है कि मेकर्स ने बतौर विलेन 'सलार 2' में अब डॉन ली को कास्ट कर लिया है। 'सलार 2' के साथ-साथ डॉन ली का नाम प्रभास की नेक्स्ट 'स्पिरिट' के लिए भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास फिल्म 'सलार 2' के अलावा 'द राजा साब' और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' भी हैं। 'द राजा साब' उनकी अगली रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि यह एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म को अप्रैल 2025 में रिलीज किया जाएगा।
