साउथ मूवीज

Keerthy Suresh ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, व्हाइट गाउन में लगीं आसमां से उतरी हुई परी

कीर्ति सुरेश ने शादी के दो महीने बाद अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सामंथा ने भी प्यार बरसाया है। कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से ​​12 दिसंबर 2024 को गोवा में शादी की थी।

Image

Keerthy Suresh

कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी के बाद नई जिंदगी का आनंद उठा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से 12 दिसंबर 2024 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिश्चियन रीति-रिवाज वाली शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट गाउन पहने कीर्ति बिल्कुल परी की तरह लग रही है। इन फोटोज में एंटनी भी नजर आ रहे हैं। एंटनी ने क्लासिक वेडिंग सूट में एकदम शानदार दिख रहे हैं। कीर्ति सुरेश ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "और फिर हमने "सूर्यास्त में वादे" किए।#ForTheLoveOfNyke।" इस तस्वीरों को देखने के बाद सामंथा ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-"अरे वाह"

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं एंटनी

कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अक्सर एक्ट्रेस अपने पति संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें एंटनी थाटिल कोच्चि से हैं, लेकिन वो अभी दुबई में रहते हैं। चेन्नई में भी उनके कई बिजनेस हैं। एंटनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

स्कूल टाइम हुई थी कपल की मुलाकात

बता दें कपल 15 साल से रिश्ते में थे। कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ गोवा में शादी रचाई थी। इस शादी में केवल परिवार के करीबी और दोस्त ही शामिल हुए थे। कीर्ति और एंथनी थाटिल की मुलाकात स्कूल के समय हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article