साउथ मूवीज

यश की Toxic में करीना कपूर की एंट्री पर लगी मुहर! बातों-बातों में बेबो ने खोल दी पोल

Kareena Kapoor To Play Lead Role In Yash Toxic: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। उन्हें लेकर बीते कई दिन से खबर आ रही थी कि वह यश की 'टॉक्सिक' में लीड रोल अदा करेंगी। वहीं हाल ही में बातों-बातों में उन्होंने इस बात पर मुहर भी लगा दी।

Image

यश की टॉक्सिक में नजर आएंगी करीना कपूर

Kareena Kapoor To Play Lead Role In Yash Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका अंदाज भी मूवीज में खूब पसंद किया जाता है। वह जिस भी रोल में दिखाई देती हैं, उसमें चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) को लेकर बीते कई दिनों से खबर थी कि वह केजीएफ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में लीड रोल अदा करेंगी। वहीं हाल ही में बातों-बातों में करीना कपूर ने भी अपनी पैन इंडिया मूवी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने जूम संग बातचीत के दौरान बताया कि वह साउथ की एक बिग बजट मूवी में नजर आने वाली हैं जो कि पैन इंडिया मूवी होने वाली है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अभी, जैसा कि मैंने कहा कि मैं साउथ की बड़ी मूवी करने वाली हूं। अब ऐसा है कि ये पैन इंडिया मूवी होगी तो मुझे मालूम नहीं है कि हमें कहां शूटिंग करनी पड़ेगी। लेकिन मैं अपने फैंस को ये बताने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि मैं ये मूवी करूंगी।"

करीना कपूर (Kareena Kapoor) द्वारा पैन इंडिया मूवी से जुड़ी जानकारी देने के बाद फैंस ने भी अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया। उनका मानना है कि करीना कपूर किसी और के बारे में नहीं बल्कि केजीएफ स्टार यश की 'टॉक्सिक' (Toxic) के बारे में बात कर रही हैं। हालांकि अभी तक मामले पर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। बता दें कि 'टॉक्सिक' में शाहरुख खान की एंट्री की भी बात सामने आई थी, लेकिन वो मात्र अफवाह साबित हुई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article