बॉलीवुड

घोड़ी छोड़ विंटेज कार पर बारात लेकर पहुंचे Pulkit Samrat, मिंट शेरवानी में डैशिंग लगे दूल्हे राजा

Pulkit Samrat Exclusive Photos From Baarat Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा बीते दिन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तस्वीरें अभी तक साझा नहीं की हैं। लेकिन पुलकित की बारात से जुड़ी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Image

पुल्कित सम्राट की बारात की झलकियां आईं सामने

Pulkit Samrat Exclusive Photos From Baarat Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने बीते दिन हरियाणा के मानेसर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। दोनों बीते कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। हालांकि पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपनी शादी की तस्वीरें अभी तक फैंस के साथ साझा नहीं की हैं। लेकिन पुलकित सम्राट के बारात की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दूल्हे राजा का अंदाज देखने लायक रहा।

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की बारात की ये झलकियां दिल्ली टाइम्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। इन फोटोज को देख कहा जा सकता है कि बारात पूरे गाजे-बाजे के साथ कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को लेने गई थी। पुलकित सम्राट भी घोड़ी छोड़कर विंटेज कार पर अपनी दुल्हनिया संग शादी रचाने पहुंचे थे। वहीं मिंट कलर की शेरवानी में उनका अंदाज देखने लायक रहा। फोटोज में पुलकित सम्राट कार पर खड़े होकर डांस भी करते दिखाई दिये। मानो शादी में एक्टर की खुशी सातवें आसमान पर हो।

बता दें कि पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू हुई थीं। उनकी मेहंदी और हल्दी के न्योते का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों 2019 से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। साल के शुरुआत में ही पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का रोका भी हुआ था, जिसमें केवल परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दें कि दोनों की शादी से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article