साउथ मूवीज

Karan Johar ने Prithviraj Sukumaran से मिलाया हाथ, फिल्म ओडियन का ऐलान

Karan Johar Next Project: पृथ्वीराज सुकुमारन ने करण जौहर के साथ हाथ मिला लिया है। धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' का ऐलान कर दिया है।

Image

फिल्म ओडियन का ऐलान (pic credit-instagram)

Karan Johar Next Project: साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगे। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। फिल्म वाराणसी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिला लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)

karanjohar

फिल्म ओडियन का ऐलान (pic credit-instagram)

करण जौहर ने मलयालम इंडस्ट्री में रखा कदम

धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' का ऐलान कर दिया है। ये एक पीरियड फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सुप्रिया मेनन कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन राहुल सदाशिवन करेंगे। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर लीड रोल में नजर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली मलयालम फिल्म होगी। करण जौहर ने कहा कि वो लंबे समय से मलयालम सिनेमा के फैन रहे हैं और हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते थे। उनके मुताबिक, जब यह कहानी और राहुल सदाशिवन का विजन उनके पास आया तो उन्हें लगा कि यही सही समय है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी कहानी है, जिसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

वाराणसी में धमाल मचाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन

बताते चलें कि पृथ्वीराज सुकुमारन एस.एस. राजामौली की मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' में एक खूंखार विलेन 'कुंभा' की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 1200 करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली इस फिल्म में वह महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है, जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article