साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1: फैन के वायरल वीडियो पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब बंद कर दो...' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2025, 01:02 PM IST

Gulshan Devaiah Zoom Interview: एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) से जु़ड़ा एक फैन का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर अब फिल्म के स्टार गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) का रिएक्शन सामने आ गया है। Zoom से बातचीत के दौरान गुलशन देवैया ने कहा कि...

Image

Image Source: Gulshan Devaiah Instagram

Gulshan Devaiah Zoom Interview: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हाल ही रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में तमिलनाडु के एक थिएटर में एक फैन का वीडियो सामने आया था जिसमें वो फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के गुलिगा दैवा (Guliga Daiva) का कॉस्ट्यूम पहनकर भूत कोला (Bhuta Kola) आउटफिट में वराह रूपम के म्यूजिक पर डांस करता दिखा। इस वीडियो पर Zoom से बातचीत के दौरान गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं गुलशन देवैया ने इस दौरान क्या कहा।

गुलशन देवैया ने कही ये बात

गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने तमिलनाडु के वायरल वीडियो को तीखे शब्दों में 'चीप गिमिक' करार दिया। Zoom से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ये बहुत सस्ता गिमिक था। आजकल लोग 15 सेकंड की शोहरत के लिए कुछ भी कर डालते हैं। वीडियो वायरल हो जाए, बस यही उनके लिए कीमती है। उन्हें ये सब बंद कर देना चाहिए। मैं कौन होता हूं किसी को सलाह देने वाला, लेकिन ये बहुत सस्ता है। इसमें सिन्सिरिटी की कमी है। अगर सच्चे मन से करो, तो लोग समझेंगे और गलत नहीं लेंगे, जैसे हमारी फिल्म कंतारा चैप्टर 1 में है।' इसके आगे गुलशन देवैया ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, 'ऋषभ ने इस स्टोरी के लिए इतनी सच्चाई दिखाई है कि उन्होंने इसे पूरे दिल से बनाया। उनसे कोई गलतफहमी नहीं हो सकती। वो खुद बहुत धार्मिक इंसान हैं। मैंने ये देखा है और लोग भी इसे फील कर सकते हैं। लेकिन जब लोग बिना सच्चाई के ऐसा करते हैं, तो ये वायरल होने का सस्ता गिमिक है। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि लोग इसे बंद करें।'

'कांतारा चैप्टर 1' ने मचाया धमाल

ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया अहम रोल में हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article