साउथ मूवीज

'कांतारा 2' मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह इस दिन बिना शर्त मांगेंगे माफी, चामुंडी मंदिर जाकर झुकाएंगे सिर

Ranveer Singh Kantara Film Mimicry Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़े फिल्म कांतारा मिमिक्री विवाद में आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई है. इस विवाद पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. रणवीर एक बार माफी मांग चुके हैं और अब एक बार फिर से उन्हें माफी मांगनी होगी.

Image

Google- photo credit

Ranveer Singh Kantara Film Mimicry Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर इन दिनों इस फिल्म का सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन अभिनेता का नाम अभी भी कांतारा 2 से जुड़े मिमिक्री विवाद में भी उछल रहा है. अभिनेता ने साल 2025 में गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में कांतारा फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी के काम की तारीफ करते हुए कुछ ऐसे एक्सप्रेशन स्टेज से दिए थे, जिससे वह बुरी तरह फंस गए. अभिनेता पर धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाने का आरोप लगा. इसी केस की सुनवाई 24 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई, जिसमें रणवीर ने माफी मांगने का ऐलान किया है.

मंदिर जाकर माफी मांगेंगे रणवीर सिंह

कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में शिकायतकर्ता के वकील की तरफ से कई तरह की आपत्तियां जताई गई हैं. इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस मामले में दिल से माफी नहीं मांगी है. वकील ने ये भी दावा किया कि रणवीर ने सिर्फ सोशल मीडिया पर माफी मांगी है और वो दिखावटी है. उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके मैनेजर हैंडल करते हैं. रणवीर को चामुंडी देवी मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए.रणवीर सिंह की तरफ से वकील साजन पूवैया ने कहा, 'मैं माफी मांगते हुए एक एफिडेविट फाइल करूंका और मंदिर जाकर भी मांगी मांगूगी.

कब होगी अगली सुनवाई

इस मामले में न्यायाधीस एस नागप्रसन्ना की तरफ से कहा गया कि रणवीर ने गलती की है और अब इस केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी. तब तक रणवीर को माफी मांगनी होगी. अगर ऐसा वह कर लेते हैं तो इस केस को तुरंत बंद कर दिया जाएगा.

रणवीर सिंह ने उड़ाया था देवी का मजाक

बता दें कि फिल्म कातांरा (Kantara) में ऋषभ शेट्टी ने जिस देवता का किरदार निभाया था, उसे रणवीर ने स्टेज से महिला भूत कह दिया था. चामुंडी देवी के लिए रणवीर सिंह के ऐसे शब्दों ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद काफी बवाल हुआ. हालांकि, तब तो ये भी कहा जा रहा था कि रणवीर को कांतारा 3 के लिए कास्ट कर लेना चाहिए.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article