kannappa Cast Fees: प्रभास की अगली फिल्म 'कन्नप्पा' का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भले ही प्रभास कैमियो रोल करने वाले हैं, लेकिन फैंस प्रभास को इस फिल्म में देखना के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। कुछ दिनों पहले ही प्रभास का पहला लुक इस फिल्म से सामने आया था। जिसमें प्रभास माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे थे। आइए इसी बीच जानते हैं कि इस फिल्म के लिए प्रभास कितनी फीस ले रहे हैं।
'कन्नप्पा' मंचू विष्णु की हाई-बजट फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक पौराणिक विषय पर है। ये फिल्म 25 अप्रैल को दुनिया भर में पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा अक्षय कुमार, मोहनलाल, मोहन बाबू और सरथकुमार जैसे बड़े-बड़े सितारे शामिल है। वहीं इस फिल्म में कुल 21 सितारों का नाम शामिल है।
न्यूजीलैंड में हुई फिल्म की शूटिंग
कन्नप्पा की 80% से ज्यादा शूटिंग न्यूजीलैंड में ही हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रभास 'रुद्र' का रोल प्ले करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्टर ने कोई भी पीस नहीं ली है। विष्णु का कहना है कि प्रभास ने मोहनलाल के लिए प्यार और सम्मान में ऐसा किया है। मोहनलाल ने भी इस फिल्म के लिए कोई भी फीस चार्ज नहीं कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विष्णु ने इस बात का खुलासा किया था।
कितना है फिल्म का बजट
फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, मधु, मुकेश ऋषि, ब्रह्माजी, करुणास, ब्रह्मानंदम, योगी बाबू, रघु बाबू, ऐश्वर्या भास्करन, प्रीति मुकुंदन, देवराज, शिव बालाजी, अच्युत कुमार, अर्पित रांका, पी साई कुमार, सप्तगिरी, राहुल रामकृष्ण, सौरव लोकेश और काजल अग्रवाल नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
