साउथ मूवीज

Kalki 2898AD: Deepika Padukone ने 'हैवी बेबी बंप' के लिए दिया Prabhas को दोष, वजह जानकर Ranveer Singh को भी लगेगा झटका

Deepika Padukone: कल्कि 2898 AD के रिलीज के लिए केवल अब 7 दिन ही रह गए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ग्रैंड इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वही दीपिका का इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण अपने हैवी बेबी बंप के लिए प्रभास को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

Image

Kalki 2898AD

Deepika Padukone: कल्कि 2898 AD के रिलीज के लिए केवल अब 7 दिन ही रह गए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ग्रैंड इवेंट रखा गया था, जिसकी फोटो और तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। इस इवेंट में इस फिल्म की सारी टीम शामिल थी। इस इवेंट में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वही दीपिका का इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण अपने हैवी बेबी बंप के लिए प्रभास को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

कल्कि 2898 AD के इवेंट से एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका पादुकोण मंच से उतर रही थी तो प्रभास और अमिताभ बच्चन उनकी मदद कर रहे थे। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा कि उनका ये जो ये पेट निकला हुआ है, इसका पीछे का कारण प्रभास हैं। कल्कि 2898 AD के सेट पर उन्होंने इतना खान खिलाया कि उनका पेट इतना ज्यादा बाहर आ गया। दीपिका की ये बात सुनकर प्रभास काफी ज्यादा हंसने लगे।

दिल से खिलाते

प्रभास की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मैं वास्तव में ऐसी दिख रही हूं क्योंकि प्रभास ने मुझे बहुत सारा खाना खिलाया है। यह इतनी हद तक पहुंच गया कि यह एक केटरिंग सेवा बन गई। वह ना केवल घर का बना खाना लाते थे, बल्कि मुझे दिल से खिलाते भी थे।' दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट से अपनी कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'ठीक है, बस बहुत हुआ... अब मैं भूखी हूं!'"इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रह हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कल्कि 2898 AD कुछ दिनों बाद 27 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म फैंस को पसंद आती है कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article