साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: इंतजार हुआ खत्म इतने बजे होगा फिल्म का पहला शो, टिकट प्राइस भी आई सामने

Kalki 2898 AD: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अभिनीत यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर मोस्ट अवटेड फिल्म है। 23 जून की सुबह प्रसिद्ध पीआर सुरेश पीआरओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलंगाना सरकार द्वारा हस्ताक्षरित एक डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर की है। बता दें नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD को 27 जून 2024 से विशेष शो की अनुमति दी गई है।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 AD का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बस अब इस फिल्म को रिलीज होने के लिए 4 ही दिन रह गए है। ऐसे में फैंस और ज्यादा तड़प कर इंतजार कर रहे हैं और बस राह देख रहे हैं कि जल्दी से जल्दी बस ये फिल्म रिलीज हो जाए। वही हम आपके लिए एक नया अपडेट लेकर आए है। हम आपको बताएंगे कि कल्कि का पहला शो कितने बजे और टिकट का प्राइस कितना है। आइए जानते हैं विस्तार से।

प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अभिनीत यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर मोस्ट अवटेड फिल्म है। 23 जून की सुबह प्रसिद्ध पीआर सुरेश पीआरओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलंगाना सरकार द्वारा हस्ताक्षरित एक डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर की है। बता दें नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD को 27 जून 2024 से विशेष शो की अनुमति दी गई है। हालांकि, टिकट की कीमतों में 8 दिन यानी 27 जून से 4 जुलाई तक की बढ़ोतरी की गई है।

कितने बजे है पहला शो

फिल्म का पहला शो सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। सामान्य सिनेमाघरों में टिकट की कीमत में लगभग 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 100 रुपये तक बढ़ाई गई है। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश हैं और बेस्रबी से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article