साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: इस दिन लोगों के बीच दस्तक देगा Prabhas-Deepika स्टारर का ट्रेलर, जानिए तारीख!

Kalki 2898 AD Trailer Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानें इस फिल्म का ट्रेलर कब रिली होगा?

Image

Prabhas and Deepika Padukone

Kalki 2898 AD Trailer Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) काफी समय से फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ महीनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद भी आया था। टीजर को देखने के बाद प्रभास के फैन्स के अंदर फिल्म देखने की बेताबी बढ़ गई थी। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके अनुसार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर बड़ी जानकारी हाथ लगी है। आइए जानें मेकर्स ने प्रभास स्टारर के ट्रेलर को कब रिलीज करने का फैसला लिया है।

ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन कर रहे नाग आश्विन ने फिल्म का ट्रेलर को लॉन्च करने की बड़ी प्लानिंग की है। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को बड़े लेवल पर रिलीज करेंगे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने से लगभग एक महीने पहले मेकर्स लोगों के बीच फिल्म का ट्रेलर जारी करेंगे। फैन्स को ट्रेलर देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

बता दें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के कमल हासन को विलेन के रूप में देखा जाएगा। इतना ही नहीं मेकर्स ने साउथ के कई एक्टर्स का कैमियो कराने का भी निर्णय लिया है। यह फिल्म 9 मई के दिन रिलीज होगी। फिल्म के बजट की बात करें तो मेकर्स ने इस पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article